देवरिया, अप्रैल 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। गेहूं खरीदने को शुरू होने से पहले ही सचल क्रय केंद्रों के संचालन पर ब्रेक लग गया है। इससे किसान परेशान हैं। गांव-गांव गेहूं खरीदने को 20 सचल क्रय केंद्र बनाया गया था। लेकिन भारत सरकार से सचल क्रय केंद्र चलाने की अनुमति नहीं मिली। इससे दूर-दराज और साधन विहीन किसानों की परेशानी काफी बढ़ गयी है।खाद्य विभाग ने पखवाड़े भर पहले गांव-गांव किसानों का गेहूं खरीदने को 20 सचल क्रय केंद्र बनाये गये। जनपद में कुल 94 क्रय केन्द्रों में 74 स्थाई क्रय केंद्र बनाये गये हैं। इस साल 2585 रूपया कुंतल गेहूं खरीदा जा रहा है। गेहूं के मूल्य में 160 रुपये कुंतल की बढ़ोतरी की गयी है। किसानों को 20 कुंतल लेबर चार्ज भी वापस हो जायेगा। गांव-गांव जाकर मोबाइल केन्द्र के माध्यम से किसानों का गेहूं खरीदने को 20 सचल क्रय केन्...