गंगापार, मई 22 -- ग्रामीण क्षेत्रों तक त्वरित एवं सुलभ न्याय पहुंचाने की दिशा में ग्राम न्यायालय मेजा द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत कोहड़ार में सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का सफल आयोजन किया गया। न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ताओं, पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित इस पहल ने ग्रामीण न्याय व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की। प्रातः 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले इस विशेष न्यायिक शिविर में कुल 20 वादों का निस्तारण किया गया। अध्यक्षता ग्राम न्यायालय मेजा के न्यायिक अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने की। सुनवाई के दौरान महिला वादकारियों को घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों के प्रति जागरूक करते हुए उनके संवैधानिक अधिकारों, कानूनी सुरक्षा एवं सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। न्यायिक अधिकारी ने महिलाओं को किसी भी प्रकार क...