जहानाबाद, जून 15 -- कुर्था, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नयन सुख बिघा गांव में रविवार की रात्रि में संदिग्ध हालत में 46 वर्षीय नागेंद्र दास उर्फ़ नागेश दास की मौत हो गयी। मृतक सचई मठिया का रहने वाला था। बताया गया है कि उक्त गांव में रामचंद्र शर्मा के यहां भोज था। उसी में वह पत्तल उठाने का काम कर रहा था। इसी दौरान रात्रि में अचानक गिर पड़ा और घटना स्थल पर मृत्यु हो गयी। परिजन इसे संदिग्ध मृत्यु मान रहे हैं। परिजन अचानक मृत्यु कैसे हुई इस पर कई तरह के सवाल खड़ा कर रहे हैं। परिजन की मांग पर कुर्था थाने की पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने को लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- छह दिन से लापता अधेड़ का मिला सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका जहां पर सदर अस्पताल के चिकित्सा के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद कुर्था थाने के पु...