हाजीपुर, अप्रैल 12 -- किसी पेज पर लीड... बैठक में एसपी ने थानावार सभी कांडों की समीक्षा की जिला के सभी वांछित टॉप 10 अपराधकर्मी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के द्वारा शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में एसपी के द्वारा थानावार सभी कांडों की समीक्षा की गई। साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश भी दिया गया है। सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र अंर्तगत सभी स्थलों,संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं निरतंर गश्त करते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध शराब का विनष्टिकरण एवं शराब माफियाओं की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। वही थानावार दिय...