बेगुसराय, अप्रैल 27 -- बीहट। वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश जीरोमाइल सहायक थाना पुलिस के द्वारा सोमवार को जीरोमाइल दिनकर गोलंबर पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अपेक्षित कागजात, बाइक पर ट्रिपल लोडिंग सहित अन्य मामलों में कई वाहन चालकों से बतौर जुर्माना 43,500 रुपए भी वसूल किए गए। ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सभी वाहन चालकों से ऑनलाइन जुर्माना वसूल किया गया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...