पूर्णिया, सितम्बर 11 -- पूर्णिया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा निरंतर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला परिवहन कार्यालय की विशेष टीम ने जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर व्यापक जांच अभियान चलाया। हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट के बिना वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और आवश्यक कागजात न होने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल Rs.6,72,959 (छह लाख बहत्तर हजार नौ सौ उनसठ रुपये) का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी सोनी कुमारी ने किया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : सघन वाहन जांच अभियान: नियमों की अनदेखी पर 6.72 लाख जुर्माना टीम में अपर जिला...