समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- बिथान। बिथान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर संचालित किया गया। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। जांच के दौरान सड़क पर गुजरने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों को रोककर बारीकी से जांच-पड़ताल की गई। अभियान के तहत पुलिस टीम ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट उपयोग,ट्रिपल लोडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा चारपहिया वाहन चालकों के सीट बेल्ट उपयोग की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.