लखीसराय, मार्च 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार सोमवार की रात सघन रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विश्वजीत कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया। रात्रि निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने ओडी (ऑफिसर ऑन ड्यूटी) एवं डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की तत्परता और कार्यशैली की जांच की। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और उनकी उपस्थिति व सक्रियता का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि पुलिस बल निर्धारित स्थानों पर मुस्तैदी से तैनात है या नहीं। डीएसपी ने गश्ती दल को निर्देश दिया कि रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरती जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। साथ ही...