औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने की बैठक, विद्युत अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी हुए शामिल फोटो- 9 अप्रैल एयूआर 3 कैप्शन- गुरुवार को औरंगाबाद के कर्मा रोड में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सघन बाजार और दुकानों की जांच की जाएगी ताकि अगलगी की घटनाओं को रोका जा सके। इसको लेकर गुरुवार को औरंगाबाद की जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी की अध्यक्षता में औरंगाबाद के कर्मा रोड के एक सभा कक्ष में विद्युत अभियंताओं एवं अग्निशमन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिजली के शॉर्ट सर्किट से होने वाली आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में हाल के दिनों में बिजली के शॉर्ट सर्किट, अवैध विद्युत कनेक्शन, घटिया गुणवत्ता के एल्युमिनियम, कॉपर तार के उपयोग तथा ट्रांसफार्मर पर ...