लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश को पोलियो-मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ प्राथमिकता वाले 33 जिलों में रविवार से सघन पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। महानिदेशक, परिवार कल्याण डा. पवन कुमार अरुण ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक देकर उन्हें स्थायी विकलांगता से बचाना है। 33 जिलों में 1.33 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन 44,726 बूथ लगाए जाएंगे। इसके बाद 22 दिसंबर तक 29,360 टीमें और 10,686 पर्यवेक्षक घर-घर जाकर शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय गुप्ता ने बताया कि दूरस्थ व अधिक जोखिम वाले इलाकों के लिए 2,750 ट्रांजिट टीमें और 1,746 मोबाइल टीमें तैना...