सघन पल्स पोलियो अभियान आज से शुरू
जौनपुर, जून 28 -- जौनपुर, संवाददाता। रविवार यानी आज से सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान शुरू हो रहा है। अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिले में छह लाख छह हजार 187 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथों पर तैनात हैं। 28 जून से तीन जुलाई तक सभी बूथों पर, इसके बाद घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को राजकीय टीबी चिकित्सालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह की मौजूदगी में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.