बांदा, दिसम्बर 13 -- बांदा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को 14 केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू हुई। इसमें 5982 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। केंद्रों में परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। प्रत्येक केंद्र में परीक्षार्थियों पर पर्यवेक्षक भी पैनी नजर रखे हैं। विद्यालय से तीन उड़न दस्ते भी लगाए गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय, दुरेड़ी में कक्षा छह में 88 सीटों के लिए प्रवेश लिया जाना है। इसके लिए 5982 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। शनिवार को सुबह दस बजे से परीक्षार्थियों की भीड़ पहुंच गई। इनमें परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की संख्या ज्यादा रही। गेट पर टीम ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। प्रवेश पत्रों को लेकर अभिभावकों में परेशानी दिखी। विद्यालयों के बाहर सूचना में कक्ष संख्या मिलान...