चंदौली, दिसम्बर 31 -- सकलडीहा। सघन तिराहा पर आये दिन चोरी की घटना से मिठाई दुकानदारों में भारी आक्रोश है। सोमवार की देर रात चोरों ने तीसरी बार मिठाई दुकान का आलमारी तोड़कर हजारों रूपये की मिठाई लेकर चंपत हो गये। सुबह घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों में गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की निर्देश पर सौ नंबर से लेकर पीकेट पुलिस होने के बाद भी चोरी की घटना पर लगाम नही लग पा रहा है। आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...