पटना, जुलाई 22 -- पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल में बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ मंगलवार देर रात तक विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल के प्रमुख स्टेशनों और महत्वपूर्ण ट्रेनों में व्यापक जांच की गई, जिसमें 2,761 बिना टिकट और अनियमित टिकट वाले यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे किराया और जुर्माना मिला 24,10,362 रुपये की वसूली की गई। दानापुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के लिए विशेष टिकट जांच दल गठित किए गए थे। टीमों ने विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों पर एक साथ जांच अभियान चलाया। आरा जंक्शन पर रेलवे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 'लाल गाड़ी' विशेष टिकट जांच अभियान भी संचालित किया गया। यहां 578 बिना टिकट एवं अनियमित टिकट वाले यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे किराया ...