दुमका, मई 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। झालसा रांची व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशु कुमार शशि के निर्देश पर डालसा दुमका की ओर से नब्बे दिवसीय सघन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिसके तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को उनके विधिक अधिकारों एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, महिला अधिकार, बाल संरक्षण, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, बाल विवाह निषेध, नशा मुक्ति, शिक्षा का अधिकार तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं उपस्थित लोगों को यह बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधि...