गोंडा, मार्च 14 -- गोण्डा, संवाददाता। शनिवार को जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई तथा समकक्ष पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह दस बजे से शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही पहुंचना शुरू हो गया था। निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ दिखाई देने लगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी अभ्यर्थियों को कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। शहर के शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, पीएमश्री जीजीआईसी, पीएमश्री जीआईसी समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.