पूर्णिया, मई 3 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अनुमंडल प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में धमदाहा एसडीएम अनुपम और एसडीपीओ संदीप गोल्डी के नेतृत्व में भवानीपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। छापेमारी अभियान में भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, अवर निरीक्षक शैलेश कुमार समेत पुलिस बल की टीम सक्रिय रही। इस दौरान हत्याकांड के फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। साथ ही अवैध शराब कारोबारियों के अड्डों एवं भंडारण स्थलों पर भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध कारोबार से जुड़े लोगों और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। एसडीएम अनुपम ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र ...