औरंगाबाद, जून 5 -- आंजन थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे समकालीन सघन छापेमारी अभियान के तहत विभिन्न मामलों में वांछित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंट अन्य वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बीएनएस कांड के नामजद अभियुक्त उपेंद्र भुइयां के पुत्र चंदन कुमार एवं कुंदन कुमार, निवासी वकिलगंज, को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं एनबीडब्ल्यू वारंट के मामले में रसलपुर गांव में छापेमारी कर वारंटी अजीत कुमार उर्फ रौशन को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आंजन क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। यह भी पढ़ें- हत्या प्रयास मामले के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार छापेमारी दल में एएसआई अजय पासवान एवं सुशील कुमार शामिल थे।

हिं...