औरैया, जून 25 -- जिले में गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 120 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो मालवाहनों में यात्रियों का परिवहन करते पाए जाने पर दोनों वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति भी की गई। एआरटीओ प्रवर्तन नानक चंद शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट चल रहे 24 दोपहिया वाहनों, बिना सीट बेल्ट के संचालित 36 चारपहिया वाहनों, ओवरस्पीड में चल रहे छह वाहनों तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के एक मामले में चालान किया गया। इसके अलावा नो पार्किंग में खड़े 22 वाहनों, बिना रिफ्लेक्टिव टेप के संचालित 19 वाहनों, रॉन्ग साइड चल रहे छह वाहनों तथा परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले दो ऑटो के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। चेकिंग क...