शाहजहांपुर, मई 11 -- कलान। नगर में देर शाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान से स्थानीय लोग और व्यापारी परेशान हैं। पिछले कई दिनों से चल रही वाहन चेकिंग लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। नगरवासियों का आरोप है कि दूध-सब्जी खरीदने या दुकानें बंद कर घर लौटते समय पुलिस उन्हें रोककर लंबे समय तक पूछताछ करती है। नगर के परौर तिराहे पर पुलिस जवान वाहनों की जांच में जुट जाते हैं, जिससे खासकर बाइक सवारों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि बाइक रोकते ही पुलिसकर्मी चाबी निकाल लेते हैं, जिससे कई बार चालक घबराकर गिर भी चुके हैं। यह भी पढ़ें- दुकानों के पास जांच अभियान, व्यापारियों में रोष स्थानीय लोगों की शिकायत पर चेयरमैन हरनारायण गुप्ता ने पुलिस के रवैए पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद कुछ समय के लिए चेकिंग अभियान रोक दिया ग...