सगे भाई पर हमला करने का आरोप
नोएडा, जून 8 -- दादरी, संवाददाता। जारचा कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव में रहने वाले एक युवक ने अपने सगे भाई पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है पीड़ित का आरोप है कि बीच बचाव में आई मां और चाचा पर भी आरोपी ने हमला किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फूलपुर गांव के रहने वाले कप्तान ने अपने सगे भाई शेर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित का आरोप है कि 5 जून की रात को करीब 9:30 बजे आरोपी भाई उसके घर आया और नल ठीक कराने के लिए कहने लगा। इसके बाद उसने गाली गलौज और बदसूलकी की। आरोपी ने धारदार हथियार से कप्तान पर हमला कर दिया। बीच बचाव में आई मां और चाचा को भी जख्मी कर दिया। अब इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.