देहरादून, फरवरी 11 -- पौड़ी। पुलिस ने सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 9 फरवरी को राकेश कुमार, निवासी पाबो, पौड़ी ने कोतवाली पौड़ी में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी की रात्रि में उनके भाई कुलदीप सिंह ने उनके छोटे भाई राजेन्द्र सिंह के साथ विवाद कर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार (पाठल) से सिर पर वार किया। इससे राजेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली पौड़ी में अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया। फॉरेंसिक टीम की ओर से भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपी कुलदीप सिंह को फल्दवाड़ी, मदकोली से गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार...