सगे भाई को डंडे-पटिया से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, माँ-बाप पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप
अयोध्या, जून 1 -- अयोध्या, संवाददाता। यउत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार में सोमवार सुबह एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शौच जाने को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने ही सगे भाई की डंडे और चारपाई की पटिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ककरही बाजार निवासी घनश्याम यादव और उसके भाई राधेश्याम यादव के बीच सोमवार सुबह लैट्रिन जाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि घनश्याम यादव ने डंडे और चारपाई की पटिया से राधेश्याम यादव पर हमला कर दिया। हमले में राधेश्याम की मौत हो गई। विवाद के दौरान घनश्याम के पिता मोदीराम और उसकी मां भी मौके पर मौजूद थे तथा उन पर भी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.