बदायूं, फरवरी 10 -- संभल/बदायं। धनारी थाना क्षेत्र में 26 नवंबर को बारात से अपहरण किए गए दो भाईयों की हत्या करने के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी को जनपद की पुलिस निरंतर प्रयास के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। सोमवार को हत्यारोपी ने चन्दौसी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस की टीमें कई जिलों के अलावा दूसरे प्रदेशों में भी आरोपी को तलाश कर रही थीं और आरोपी की दो लाख रुपये की संपत्ति कुर्क भी की जा चुकी है। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव आलपुर मेंथरा के रहने वाले रामअवतार का 14 वर्षीय बेटा अमरपाल और 10 वर्षीय बेटा कमल 25 नवंबर को परिवार के लोगों के साथ अपनी ननिहाल धनारी क्षेत्र के गांव मझोला फत्तेहपुर शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। 26 नवंबर को बारात में शामिल होने के लिए दोनों भाई पिकअप में सवार हो गए। आरोप है कि तभी बदायूं जिले में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.