हमीरपुर, अप्रैल 7 -- कुरारा। कस्बा कुरारा के बेरी तिराहा में मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के बेरी तिराहा में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर महिला उप निरीक्षक अंजलि शर्मा द्वारा मामले की जांच की गई। जिसमें पीड़ित अजय उर्फ अज्जी पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम डामर की तहरीर पर कस्बा के वार्ड तीन निवासी अर्जुन पुत्र शिवचरण, जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के खुटमिली गांव निवासी संदीप व अंकुर पुत्रगण रामसजीवन व अनिरुद्ध यादव पुत्र वीर सिंह यादव निवासी ग्राम डामर थाना कुरारा, बाबू पुत्र युवराज निवासी सोहरपुर थाना कोतवाली कालपी जालौन तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...