कौशाम्बी, जून 27 -- पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर शहावपुर निवासी रामबाबू ने बताया कि 21 जून की शाम उसके बेटे शिव सिंह व सत्यम खेत से स्कूटी पर लादकर चरी लेकर घर आ रहे थे। इस दौरान गांव के ही सगे भाइयों शाहिल व गोलू ने उनकी पिटाई की थी। मामला नाबालिग बच्चों का था। इसलिए, उस दिन कार्रवाई नहीं कराई गई थी। आरोप है कि 25 जून की शाम आरोपी शाहिल एवं गोलू अपनी मां पुष्पा देवी के साथ पीड़ित के घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसकी पत्नी तथा बेटे शिव सिंह और सत्यम की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...