सगे भाइयों पर पुजारी की हत्या की एफआईआर
हमीरपुर, जून 22 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना ललपुरा के मोराकांदर गांव के पुजारी की गला दबाकर और दाहिनी आंख फोड़कर हत्या करने वाले दो सगे भाइयों के विरुद्ध हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को पुजारी का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।थाना ललपुरा के अछपुरा बहदीना गांव में बेतवा नदी के तट पर गुनु बाबा का मंदिर है, जिसमें मोराकांदर गांव निवासी 75 वर्षीय लल्लू प्रजापति उर्फ आत्मानंद राम महाराज पुजारी था। रविवार की सुबह पुजारी का शव मंदिर के परिसर में मिलने से सनसनी मच गई थी। यह भी पढ़ें- हमीरपुर में पुजारी की गला दबाकर हत्या, आंख भी फोड़ी शरीर में चोटों के निशान देखकर हत्या के कयास लगाए जा रहे थे। पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.