प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के ईशीपुर गांव में सोमवार रात गोशाला के बाहर सोते समय सगे भाइयों पर लाठियां बरसाने, फायरिंग करने में पुलिस ने आरोपी और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, लाठी और लोहे की चौकोर पाइप बरामद कर उनका चालान कर दिया। कोहंडौर थाना इलाके के ईशीपुर गांव निवासी आशीष कुमार सिंह की सिंचाई की पाइप सोमवार रात कंधई थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ दीपू की जेसीबी से फट गई तो दोनों में विवाद हो गया। इसी रंजिश में रात 3:30 बजे प्रमोद सिंह उर्फ दीपू अपने बेटे समेत आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंच गया। वे गोशाला के बाहर सो रहे आशीष के बेटों अभिषेक और अमितेश पर लाठियां बरसाने लगे, फायरिंग भी की। बीच बचाव को आए आशीष कुमार सिंह, अनुज पटे...