बागपत, फरवरी 17 -- बागपत। निबाली गांव में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे दोनों घायल हो गए। घायलों के पिता ने तीन युवकों को नामजद करते हुए घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। निबाली गांव निवासी पवन शर्मा ने बताया कि उसके दो बेटे सागर और दीपांशु गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे। वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे रजत, मनीष, अखिल और अज्ञात युवकों ने उसके दोनों बेटों को रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसके दोनों बेटों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। उसके बेटे सागर ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया, तो हमलावर तमंचा लेकर पीछे भागे और जान से मारने की धमकी देने लगे। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हाईवे पर ...