कौशाम्बी, मई 22 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 10 मई को उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी अर्जुन उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। पीड़ित के अनुसार, 18 मई को उस बाबत पूछताछ करने पर आरोपी के भाई बबलू व अरुण ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत पर अपहरण आदि का मुकदमा कायम कर पुलिस ने किशोरी व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...