कौशाम्बी, मार्च 14 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के नासिरपुर फरीदगंज निवासी रामसिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके छोटे भाई सोनू का अनिल कुमार से झगड़ा हुआ था। इस दौरान उसने बीच-बचाव कर दिया था। पीड़ित का आरोप है कि इसी बात को लेकर 13 मार्च की सुबह भाई सोनू व मोनू गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...