कौशाम्बी, फरवरी 23 -- पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पारिवारिक रंजिश के चलते सगे भाई राजेश व बृजेश गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...