कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के शिकंदरपुर बजहा गांव में पड़ोसी सगे भाइयों ने अकारण पिता-पुत्र की पिटाई की। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर गृहस्थी का सामान भी तोड़ डाला। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।शिकंदरपुर बजहा निवासी बाबूलाल यादव ने बताया कि नौ मार्च की रात पड़ोसी कुलदीप बिना वजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई अनिल व रीशू के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे सोनू को भी पीटा। पिता-पुत्र जान बचाने के लिए घर में घुस गए तो आरोपियों ने भीतर घुसकर गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। परिवार के अन्य सदस्यों से भी अभद्रता की। इस संबंध में थाना प्रभारी इंद्रदेव का कहना है कि मुकदमा कायम कर घायलों का मेडिकल करा दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.