प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सगे भाइयों के घर में लगी आग से दोनों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बावजूद नुकसान का आकलन करने के लिए तहसील प्रशासन की तरफ से कोई नहीं पहुंच सका। सांगीपुर विकास खंड के सिलौधी गांव निवासी अनिल कुमार दुबे और कृष्ण कुमार दुबे पुत्र गण शंभूनाथ दुबे का गांव में छप्परदार काफी पुराना कच्चा मकान है। शुक्रवार को दोनों भाई किसी काम से अमेठी गए थे। इसी बीच दोपहर बाद करीब दो बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से दोनों के घर तथा गृहस्थी जलकर राख हो गई। यह भी पढ़ें- अगलगी में तीन रिहायशी टीनसेड जला सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...