बाराबंकी, फरवरी 13 -- निन्दूरा। घुघंटेर कोतवाली क्षेत्र के पीर नगर माजरे सिगतर गांव निवासी दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में दोनों सगे भाईयों की चिताएं जलीं तो सभी की आंखें नम हो उठीं। बुधवार देर रात हुआ था हादसा: घुंघटेर थाना के पीर नगर गांव निवासी कमलेश यादव के दो पुत्र अंकित यादव (24) व विकास यादव (19) थे। दोनों सगे भाई कुर्सी थाना क्षेत्र में उमरा स्थित एक निजी अल्मारी कंपनी में काम करते थे। दोनों भाई अपने साथी विकास (22) पुत्र सुरेश निवासी ग्राम चिल्हिापुरवा के साथ बुधवार को काम पर गए थे। देर रात तीनों युवक बाइक से वापस घर लौट रहे थे। निगोहा-अटहरा मार्ग पर नहन्नीपुर गांव के पास किसी डीसीएम चालक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को लोगों ने सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया। यह...