सगे भांजे ने किया बेटी से निकाह, मामा ने चाकू से गोदकर बेरहमी से की हत्या
रुडकी, जून 26 -- भगवानपुर, संवाददाता। प्रेम संबंध के चलते बेटी से निकाह करने से नाराज मामा ने अपने भांजे की भरे बाजार चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, कलियर क्षेत्र के रोलाहेड़ी निवासी 27 वर्षीय मुसिब ने दो साल पूर्व मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में रहने वाले अपने मामा की बेटी से प्रेम प्रसंग के बाद निकाह किया था। इसके बाद से मामा रंजिश रखने लगा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर मुसिब हाल्लूमजरा में एक दुकान से सामान खरीद रहा था। उसी दौरान मामा ने दो बार पेट में चाकू से वार कर दिए। इससे मुसिब लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.