नई दिल्ली, जुलाई 23 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मलिहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो नाबालिग बहनों ने अपने सगे चाचा पर रेप करने और पिता पर आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पीड़ित मां ने तहरीर देकर बताया कि वह लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करती हैं। उनकी 12 और 14 वर्ष की दो बेटियां पति के साथ लखनऊ में रहती हैं। घर के पास ही आरोपी चाचा का स्कूल है। आरोप के मुताबिक दोनों बच्चियां उसी स्कूल में क्रमशः कक्षा 6 और 9 में पढ़ती हैं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी चाचा पिछले तीन वर्षों से बच्चियों के खाने में नशे की गोलियां मिलाकर दुष्कर्म कर रहा था। 9 जून को उसने ब...