बांका, जून 6 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। सरकार एक तरफ सरकारी भूमि को चिन्हित करते हुए उसे अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में पहल कर रही है वही दूसरी तरफ सरकारी भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर ग्रामीणों के द्वारा कई बार आवेदन दिया गया,लेकिन राजस्व व पदाधिकारी के उपर कोई असर नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- सात एकड़ तालाब पर अतिक्रमण का आरोपसगुनिया गांव में सरकारी भूमि और तालाब का अतिक्रमण जिस कारण गांव स्थित तालाब व सरकारी भूमि को पूरी तरह से अतिक्रमण कर लिया गया है। मामला प्रखंड के करहरिया पंचायत के सगुनिया गांव का है।जहां सगुनिया गांव के ग्रामीण मदन कुमार, आशीष कुमार, अमृतअंशु राज, गोपाल कुमार, संतोष कुमार, ठाकुर भगत, गोपाल साह, कृष्णदेव साह, घनश्याम साह,नंदकिशोर साह,राज किशोर साह, रामनाथ साह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बांका डीएम, लोक अदालत,व...