पटना, अप्रैल 6 -- खगौल-दीघा नहर पर बिजली का 132 केवी का संचरण परिपथ के निर्माण कार्य के लिए इस सड़क पर वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। इससे सोमवार को सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर फ्लाईओवर तक भीषण जाम रहा। सुबह साढ़े नौ बजे से लगभग 12 बजे तक वाहनों की कतार लगी रही। शाम को भी ऐसी ही स्थिति बनी रही। नहर रोड पर वाहनों का परिचालन नहीं होने के कारण आसपास के लिंक रोड के वाहन नेहरू पथ से होकर ही गुजर रहे थे जिसके कारण जाम की समस्या हो गई। सबसे अधिक स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूल की छुटटी होने के बाद बसें रूपसपुर ओवरब्रिज के नीचे जांच में फंसी रही। नहर रोड बंद होने के कारण कार्यालय जाने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा जाम रूपसपुर ओवरब्रिज के नीचे उत्तर और दक्षिण दिशा में थी। रोड बंद होने की जानकारी बहुत लोगों को नही...