लखीसराय, दिसम्बर 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारने वाला से बढ़कर बचाने वाला होता है कहावत को चरितार्थ करते हुए सोमवार को ओडिशा के दंपति ने लगभग पांच माह पूर्व जन्म के बाद मरने के लिए कटीली झाड़ी में फेंकी गई बच्ची की बड़ी को बेहतर जीवन के लिए गोद ले लिया है। ओडिशा के कालीहांडी जिला निवासी सह नवी मुंबई के भारतीय स्टेट बैंक में वरीय पदाधिकारी के रूप में तैनात दंपति को सोमवार को डीएम मिथिलेश मिश्र ने स्वयं अपने कार्यालय में पांच माह के बच्ची परी को बेहतर जीवन की जिम्मेदारी सौंप दिया। जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार गोपाल भंडार गली में नवजात बच्ची को थैला में डालकर झाड़ी में फेंका पाया गया था। जिसे स्थानीय लोग के सहयोग से जिला प्रशासन ने बरामद करते हुए सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया था। ल...