सहारनपुर, अप्रैल 8 -- 23 मार्च को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराने आई बहन को पुलिस कस्टडी में गोली मारने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस पहले ही एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अभिरक्षा में राम खेड़ी निवासी अपनी बहन राखी पर गोली चलाने वाले दूसरे वांछित भाई रवि राणा पुत्र रमेश को भी फतेहपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। विवत 23 मार्च को राम खेड़ी निवासी राखी पर उसके दो भाइयों ने ही उस समय फायर झोंक दिया था जब उसे पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में लाया गया था। राखी की बाद में इलाज के दौरान एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई थी। थाना अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि इस गोलीकांड के एक आरोपी मोंटी पुत्र रमेश को 24 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.