संतकबीरनगर, सितम्बर 29 -- धनघटा। धनघटा क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में एक किशोर शामिल है। एसओ जय प्रकाश दूबे ने बताया कि 13 वर्षीय और 15 वर्षीय सगी बहनों के साथ घर में घुस कर आरोपी युवक और आरोपी किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस को सूचना दिए जाने पर आरोपियों के परिजनों ने जानमाल की धमकी दी। पीड़ित मां की तहरीर पर 26 सितंबर 2025 को पुलिस ने दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म, जानमाल की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। सूचना के आधार पर निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव, एसआई रामदरश यादव, हेड कांस्टेबल रमेश मिश्रा, कांस्टेबल अजीत गुप्ता ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी युवक को न्यायिक अभिरक्षा म...