मिर्जापुर, जनवरी 28 -- चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सोमवार सीएम पोर्टल पर शिकायत पर दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में सीएम से मदद की लगाई है। पीड़ित ने शिकायती पत्रक के माध्यम से बताया कि उनकी दो बेटी हैं, जिन्हें दो व्यक्ति लगातार दुष्कर्म की धमकी दे रहे हैं। यही नहीं, लेटर लिखकर छत पर आए दिन फेंका जा रहा है, जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित ने दो नामजद के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान किया। उनके विरुद्ध केस दर्ज कर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोपी लगातार धमकी और लेटर लिखकर छत पर ...