बुलंदशहर, फरवरी 16 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव जोली में सगाई कर अपने गांव वापस लौट रहे लोगों पर लाठी- डंडों से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जोली निवासी पप्पू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को उनके पुत्र की लगन सगाई का कार्यक्रम था। क्षेत्र के गांव बिस्वाना से हरेंद्र अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ सगाई लेकर आए थे। वे सभी रस्म पूरी कर गांव लौट रहे थे इसी दौरान जोली गेट के पास गांव निवासी सोल्जर ने कुछ लोगों को फोन कर बुलाया। लोगों ने कार से उतरते ही उनके रिश्तेदारों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें महकार और हरेंद्र को गंभीर चोटें आई।आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी सोल्जर, राहुल समेत 6...