रामगढ़, अप्रैल 30 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।भदानीनगर फोरलेन स्थित मतकमा चौक के समीप राजनंदिनी पार्क, होटल एंड रिसॉर्ट में बुधवार को सगाई समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हॉल के एक कमरे में अचानक दीवार गिरने से छत का हिस्सा भी टूटकर नीचे आ गया, जिसमें होने वाली दुल्हन ममता कुमारी समेत आधा दर्जन युवतियां और एक दो वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब सगाई की रस्म से पहले ममता कुमारी अपनी सहेलियों के साथ कपड़े बदलने कमरे में गई थी। इसी दौरान ऊपर की कमजोर दीवार भरभराकर गिर पड़ी और छत भी ध्वस्त हो गई। पास में सो रहा दो वर्षीय प्रियांश मलबे में दब गया, जिससे उसके सिर, चेहरे और शरीर पर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- खतरे में है प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर लक्ष्मीपुर का अस्तित्व हादसे के बाद पूरे रिसॉर्ट में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और मेहमानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.