गोपालगंज, अप्रैल 23 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता सगाई के बाद दहेज में स्कार्पियो एन की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे व उसके परिवार वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। सगाई के दौरान लिए गए दस लाख रुपए नगद वापस करने से भी दूल्हे के पक्ष वालों इनकार दिया। मामले में दूल्हे के पक्ष वालों पर दुल्हन के पिता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शहर के एक मोहल्ले के रहनेवाले व्यक्ति की बेटी की शादी सिलीगुड़ी के ग्वालापट्टी वार्ड नंबर चार के नंदू प्रसाद के बेटे अभिषेक प्रसाद से तय हुई थी। इसके बाद शहर के एक मौरेज हॉल में 15 फरवरी को सगाई हुई। सगाई के समय ही दूल्हे के पक्ष के लोग दहेज में स्कार्पियो एन की डिमांड करने लगे। मौके पर मौजूद मेहमानों के...