मथुरा, जुलाई 26 -- कस्बे के व्यापारियान मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति से सगाई के नाम पर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण व उपहार हड़पने और बाद में शादी से इंकार कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर नामजदों के खिलाफ धोखाधड़ कर जेवर, नकदी हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राया के व्यापारियान मोहल्ला निवासी युवक ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दिये प्रार्थना-पत्र में बताया कि उनके बेटे की सगाई 23 दिसंबर 2024 को सुन्दर नगरी, गाजीपुर, दिल्ली निवासी युवती के साथ तय हुई थी। आरोप है कि सगाई के दौरान उन्होंने लड़की पक्ष को लगभग चार लाख रुपये नकद, 2.10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, 22 हजार रुपये का मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान उपहार स्वरूप दिया था। आरोप है कि इसके बाद ​लड़की पक्...