सगाई के बाद पांच लाख की अतिरिक्त मांग, रिश्ता तोड़ा
बरेली, मई 17 -- आंवला। मोहम्मद सफी ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने पुत्री की मंगनी 22 अप्रैल को मोहम्मद अलीजान, देवचरा के साथ तय की थी। आरोप है कि सगाई समारोह में 6,37,886 रुपये खर्च किए थे। रस्म के दौरान ही लड़के के पिता अलीजान, पुत्र साजिद, बिचौलिया रियासत निवासी रूपपुर, मां फिरासन, बहनें सोनम, जैनम, शबनम और बहनोई आसिफ ने 5 लाख रुपये अतिरिक्त की मांग रख दी। पीड़ित ने जब असमर्थता जताई तो आरोपित अपने घर चले गए। अब वह निकाह न करने की धमकी दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.