फतेहपुर, दिसम्बर 20 -- जहानाबाद,संवाददाता। सगाई के 18 दिन बाद युवक ने शुक्रवार दोपहर घर के अंदर फांसी लगा जान दे दी। सगाई के बाद से युवक मानसिक तनाव में था। परिजनों ने शव फंदे में देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है। जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला तेजा नगर निवासी 22 वर्षीय सूरज अपनी दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। पिता की बचपन में मौत हो गई थी। करीब 15 साल पहले मां की भी मौत हो गई थी। युवक एवं उसकी दो बहनों रिंकी एवं पूनम का पालन पोषण उसके चाचा राम भजन ने किया था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। सूरज की शादी भी चाचा ने बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय कर दी थी। 30 नवंबर को सगाई का कार्यक्रम हो चुका था। फरवरी में शादी होनी थी। सूरज पानी पूरी का ठेला लगाता था। शुक्रवार दोपहर कमरे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.