देहरादून, सितम्बर 29 -- हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने पुरकाजी मुजफ्फरनगर क्षेत्र निवासी युवक और उसके परिजनों पर दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस शिकायत पत्र देकर सामान और खर्च की रकम वापस दिलाने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में केस दर्ज किया गया है।

शिकायत का विवरण पुलिस के अनुसार, युवती शालू पुत्री कीर्तन निवासी हेतमपुर आन्नेकी सिडकुल ने शिकायत पत्र देकर बताया कि 14 जनवरी 2026 को नितिन पुत्र मुन्ना मास्टर, पिता मुन्ना मास्टर पुत्र सुरजा, माता शकुंतला, बहन नीलू, छोटा भाई दीपांशु और छह अन्य रिश्तेदार निवासी हरिनगर पुरकाजी मुजफ्फरनगर देखने आए थे। दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हुआ और 19 अप्रैल को सगाई हुई। सगाई में नितिन और उसके परिजनों को...